फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पति के दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची पत्नी ने किया हंगामा

Tue, 08 Jul 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तलाक दिए बिना पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पत्नी बच्चों को लेकर बिंदुखेड़ा गांव पहुंच गई। लोग जन्मदिन की पार्टी होने का हवाला देते हुए वहां से खिसक गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बिजनौर के भोगपुर निवासी छिंदर कौर तीन बच्चों और एनजीओ की महिलाओं के साथ बिंदुखेड़ा गांव पहुंच गई। वहां उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि पति उनको छोड़कर दूसरी शादी कर रहा है जिसमें पति के रिश्तेदार मदद कर रहे हैं। महिला ने कहा कि घर में शादी का शामियाना भी लगा हुआ है। छिंदर कौर के हंगामे पर वहां पर शादी की तैयारियों में लगे लोग पहले तो जन्मदिन की पार्टी होने का दावा करते रहे और फिर वहां से चलते बने।
महिला ने कहा कि वह किसी कीमत पर पति की दूसरी शादी नहीं होने देंगी। कहा कि वह कोतवाली भी गई थी लेकिन पुलिस ने उनको सहयोग नहीं किया। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन वहां दूसरे पक्ष से कोई नहीं था। इसके बाद महिला एनजीओ की महिलाओं के साथ वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें