फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में खटीमा के दो युवकों के पकड़े जाने पर परिजन सकते में  

Wed, 01 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
crime abroad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरी करने मलेशिया गए मोहम्मदपुर भुड़िया के दो युवकों की समय सीमा समाप्त होने पर जेल की हवा खानी पड़ रही है। इसकी जानकारी घरवालों को अंतिम बार 17 मई को फोन से मिली कि उन दोनों को मलेशिया पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही परिजन सकते में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं निर्माण सलाहकार समिति सदस्य महेश जोशी को मुख्यमंत्री हरीश रावत को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तरसेम सिंह एजेंट के माध्यम से 22 नवंबर 2014 को मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी सुरेश कुमार व उसके चचेरे भाई गोविंद प्रसाद को मलेशिया भेजा गया था। एक साल छह माह तक सब कुछ ठीक ठाक चला। 

तब खर्चा मिलता था और लगातार फोन मिलता था। 17 मई 2016 को अंतिम काल में सुरेश ने बताया कि उन्हें मलेशिया पुलिस ने होटल से पकड़ लिया है। तब से मोबाइल स्विच आफ है। पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी जोशी ने फोन पर सीएम रावत को मलेशिया गए युवकों की स्थिति से अवगत कराया और तत्काल उचित कार्रवाई का अनुरोध किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार, बीडीसी सदस्य साधू सिंह नामधारी, विनोद, घनश्याम, राम शरण, विजय कुमार, महेश, उषा देवी, विश्ना देवी, राजमंत्री देवी, मुन्नी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें