राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई बैठक में छात्रों के दो गुट भिड़ गए, जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मंगलवार को दोपहर बाद राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या डा. कमला चंयाल ने की। इस दौरान वार्षिकोत्सव की तिथि को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह और उपाध्यक्ष लवकेश के गुट आपस में भिड़ गए। प्राचार्या चंयाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गुटों के छात्रों ने हंगामा कर दिया। जिससे कालेज में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। प्राचार्या चंयाल ने 4 अप्रैल को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित करने की बात कही जिस पर दोनों गुटों ने सहमति जताई। मौके पर कल्पित वर्मा, अतुल गुप्ता, गुरमीत सिंह सोही आदि थे। छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया जाएगा।