रुद्रपुर। नगर के इंद्राचौक से डीडी चौक तक हो रहे चौड़ीकरण के बाद नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। जिला विकास प्राधिकरण से सड़क के चौड़ीकरण के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। लोनिवि का प्रांतीय खंड यह निर्माण करवा रहा है। इंद्रा चौक से डीडी चौक तक सड़क को डबल लेन बनाया जाना है। वर्तमान में सड़क चार लेन है। इसके बाद यह छह लेन हो जाएगी। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह महरा का कहना है कि सड़क को मानक के अनुसार सुविधाजनक बनाया जाएगा। समय पर चौड़़ीकरण का काम पूरा कराया जाएगा।