फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस अड्डे की तीसरी आंख हुई दुरुस्त

Sun, 18 Jan 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भले ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस अड्डे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन एक महीने से ये कैमरे बंद पड़े थे। इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डिपो प्रशासन की ओर से कैमरों को ठीक करा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बस अड्डे पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। उनका संचालन सहायक महाप्रबंधक कार्यालय से होता है। शुरुआत में तो सभी कैमरे सही काम कर रहे थे, लेकिन अब कैमरे खराब हो गए हैं। बस अड्डे पर सैकड़ों बसों और हजारों यात्रियों के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो उसकी रिकॉर्डिंग नहीं हो सकती है। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि डिपो में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सीसीटीवी कैमरे करीब एक माह से खराब हो गए थे। खराब हुए सीसीटीवी कैमरों को सही करा दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें