केलाखेड़ा। घर से बाल कटवाने गया किशोर लापता हो गया। गांव बेरिया दौलत निवासी बीना ने तहरीर देकर बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा अभी सिंह पांच सितंबर को घर से बाल कटिंग कराने के लिए गया था। चौकी प्रभारी नरेश के अनुसार तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। पुलिस खोजबीन में जुटी है।