फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिस्टम की आंखें बंद, लावारिस पशु से टकराकर युवक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खटीमा। क्षेत्र में लावारिस पशुओं से टकराकर लोग बेमौत मारे जा रहे हैं। इससे मवेशी भी घायल हो रहे है आैर उनकी भी जान जा रही है लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं खुल रही है। इस समस्या पर बीते महीने अमर उजाला ने प्रमुखता से अभियान भी चलाया था।
विज्ञापन


इसी अनदेखी के चलते सोमवार शाम लावारिस पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

गबिया, पीलीभीत निवासी प्रमोद ठाकुर (35) पुत्र नथुनी ठाकुर श्रीपुर बिचवा गांव में किराए पर रहकर सैलून (बारबर की दुकान) चलाते थे। सोमवार की शाम प्रमोद बाइक से अपने गांव गबिया जा रहे थे। मेलाघाट मार्ग पर बंगाली काॅलोनी के पास बाइक एक लावारिस पशु से टकरा गई और वह घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें