फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन दिन से नहीं निकली धूप, ठिठुरते रहे लोग

Wed, 31 Dec 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कड़ाके की ठंड का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। सर्द हवाओं से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। जगह-जगह लोग अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए। स्कूलों में छुट्टी होने के बावजूद बच्चों ने ठंड के कारण पार्क से दूरी रखी। सर्द हवाएं, गलन और ठिठुरन के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर में लगातार तीन दिन से धूप नहीं खिल रही है। ऐसे में लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बस, ट्रेनें और अन्य वाहन भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उसके बाद धूप खिलने के आसार हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें