खटीमा। खटीमा कोतवाली में मंगलवार शाम थर्टी फर्स्ट से पूर्व एसएसपी के निर्देशन और सीओ खटीमा के पर्यवेक्षण में क्षेत्र हिस्ट्रीशीटर, विवादित व्यक्तियों और रैश ड्राइविंग करने वाले 22 लोगों की परेड कराई गई। साथ ही उक्त लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है। उनसे किसी भी प्रकार का अराजकता का माहौल न बनाने को कहा गया। इस दौरान सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित रावल, बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल आदि थे।