फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दर्जा मंत्री की पत्नी की भी भूख हड़ताल समाप्त

Sun, 16 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनएच चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर के एक हिस्से को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी पूर्व दर्जा मंत्री अरुण शुक्ला किन्नू की पत्नी शशि प्रभा शुक्ला की भूख हड़ताल शनिवार को लिखित समझौते पर समाप्त हो गई। सीएम के सलाहकार प्रयाग भट्ट ने डीएम का हस्ताक्षरित पत्र शशि प्रभा को सौंपा और उन्हें जूस पिलाया।
विज्ञापन



 किच्छा रोड पर ग्राम रामनगर में एनएच चौड़ीकरण की जद में आ रहे शिव मंदिर को बचाने के लिए पिछले दिनों पूर्व दर्जा मंत्री किन्नू शुक्ला ने आमरण अनशन शुरू किया था। इस बीच पुलिस ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने और गल्फार कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद रामनगर स्थित शिव मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठी किन्नू शुक्ला की पत्नी शशि प्रभा शुक्ला को मनाने के लिए सीएम के सलाहकार प्रयाग भट्ट डीएम का हस्ताक्षरित पत्र लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पत्र सौंपने के बाद जूस पिलाकर शशिप्रभा शुक्ला की भूख हड़ताल और उनके समर्थन में बैठे ग्रामीणों का धरना समाप्त कराया। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पुष्कर राज जैन, जयप्रकाश, गणेश उपाध्याय, मदन मोहन शर्मा, दलजीत सिंह, लियाकत अली, गुड्डू तिवारी, मेजर सिंह, राकेश मिश्रा, संजीव सिंह भी थे।
विज्ञापन




डीएम चंद्रेश यादव ने एनएच पर किच्छा रोड में पड़ने वाले ग्राम रामनगर स्थित शिव मंदिर के सामने एनएच की चौड़ाई के लिए पर्याप्त स्थान की अनुपलब्धता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को शिव मंदिर की बाहरी वाउंड्रीवाल एनएच की ओर से लगभग 11 फीट सर्विस लेन बनाने के निर्देश जारी किए हैं। परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, एसडीएम रुद्रपुर एवं महाप्रबंधक गल्फार को जारी आदेश में उन्होंने यह भी कहा है कि मंदिर के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण पर्याप्त अंतराल से इस तरह किया जाए कि मंदिर के सामने संकरापन न लगे। उन्होंने निर्माण में सभी मानकों/सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का पूरी तरह से अनुपालन भी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें