फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के लिए राज्य सरकार देगी आधा पैसा

Thu, 11 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नगर निगम परिसर में बुधवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली जनसभा की। मुख्यमंत्री ने एनएच-74 रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर की मांग का समर्थन कर कहा कि प्रदेश सरकार फ्लाई ओवर बनाने में आने वाले खर्च में आधा खर्च वहन करेगी। उन्होंने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को सर्वे के खर्च के लिए 10 लाख रुपये देने, महुआडाबरा में डिग्री कालेज बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य का तेजी से विकास हो रहा रहा है राज्य की विकास दर 13.3 है। जिसके 18 तक पहुंचने की उम्मीद है। बिजली उत्पादन में काफी सुधार हुआ है। इस समय 22 घंटे बिजली दी जा रही है। जल्दी ही उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने की तैयारियां चल रही है। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा कर कहा कि काशीपुर नरायण दत्त तिवारी की कर्मस्थली है इसकी उपेक्षा की कोई सोच नहीं सकता है। राज्य में एक हजार महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा रही है। काशीपुर चीनी मिल पर किसानों के गन्ना का व कर्मचारियों के वेतन का बकाया भुगतान के लिए जल्द रास्ता निकाला जाएगा। दर्जा राज्य मंत्री विनोद वात्सल्य ने मुख्यमंत्री को दिए गए मांगों के ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। इससे पहले पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मा सिंह पाल, प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, मनोज जोशी, अलका पाल, पवन कपूर, वेद तिवारी, राशिद फारुखी, गुरुदयाल सिंह, संदीप सहगल, अजीता शर्मा, मुकेश मेहरोत्रा, मीनू गुप्ता, इलियास माहीगीर, शफीक अंसारी, शिवनंदन अग्रवाल, बलवीर शाह, चेतन अरोरा, अरुण चौहान, इंदूमान, सेवा दल के जिलाध्यक्ष अतुल पांडे ने माला पहना कर स्वागत किया। वहां पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, मंडी परिषद् के अध्यक्ष डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लाक प्रमुख गुरमुख सिंह, गुरदयाल सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, उमेश जोशी, आनंद रस्तोगी, विमला गुडिया, मुक्ता सिंह, उमा वात्सल्य, रोशनी बेगम, मीनू गुप्ता, सुशील गुडिया, विमल गुडिया, जितेंद्र सरस्वती, सुरेश शर्मा, मुशर्रफ हुसैन आदि थे।

एजूकेशन हब बनेगा
काशीपुर। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एस्कार्ट फार्म में आईआईएम है। अब एस्कार्ट फार्म को एजूकेशन हब बनाने की तैयारी चल रही है। कई शिक्षण संस्थानों से बातचीत चल रही है। जल्दी ही अल्मोड़ा व रुद्रपुर में मेडिकल कालेज आरंभ होंगे और छह माह के भीतर डाक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेज पर बैठने को लेकर धक्कामुक्की
काशीपुर। स्टेज पर बैठने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बीच धक्का-मुक्की होती हुई भी देखी गई। जिसको देख कर दर्शक हंस रहे थे। अव्यवस्था का हाल यह था कि कार्यक्रम में पहुंची मेयर ऊषा चौधरी व विधायक हरभजन सिंह चीमा तक को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। काफी देर तक खड़े रहने के बाद पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने उनके बैठने की व्यवस्था की। इतना ही नहीं आलम यह था कि मंच के नीचे खड़े पूर्व सांसद बाबा को भी मंच में बैठे किसी कार्यकर्ता ने बैठने को नहीं कहा। बाद में बाबा कार्यक्रम स्थल में बने अधिकारियों के बैठने के लिए बने पंडाल में डीएम अक्षत गुप्ता के साथ बैठे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें