फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा

Fri, 15 Mar 2019 11:45 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर में सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर जानकारी लेती पुलिस( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


मूलरूप से मुक्तेश्वर (नैनीताल) निवासी वीरेंद्र शाही (35) पुत्र स्व. बहादुर शाही रुद्रपुर खेड़ा में अपनी मां अंबादेवी और बहन प्रीति के साथ रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार दोपहर वीरेंद्र स्कूटी से किच्छा रोड से होते हुए भदईपुरा की ओर जा रहा था। भदईपुरा धर्मकांटे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वीरेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह छिटककर सड़क पर जा गिरा और ट्रक वीरेंद्र को रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही वीरेंद्र की मां और छोटी बहन सदमे में हैं।
विज्ञापन


वीरेंद्र के लिए दुल्हन तलाश रही थी मां 
रुद्रपुर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वीरेंद्र की मां अंबा देवी बेटे की शादी के लिए दुल्हन की तलाश कर रही थीं। घर के खर्च में हाथ बंटाने के लिए उसकी बहन प्रीति बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। पिता बहादुर शाही सेवानिवृत्त फौजी थे।

ट्रक में लिखे हैं दो नंबर, जांच में जुटी पुलिस 
रुद्रपुर। किच्छा रोड पर वीरेंद्र की मौत का कारण बने ट्रक में दो अलग-अलग नंबर लिखे हैं। इनमें एक नंबर यूपी 22टी, 3784 और दूसरा यूपी 22टी 8784 है। एक ही ट्रक पर अलग-अलग दो नंबर होने से पुलिस भी असमंजस में है। एसएसआई कमलेश भट्ट का कहना है कि नंबरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें