फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू

Sat, 14 Mar 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर वर्षों से लगने वाले जाम की समस्या से जनता को स्थायी मुक्ति मिलने जा रही है। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब दूसरे चरण की कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण का कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के साथ ही अब डीडी चौक से लेकर अटरिया मोड़ तक सड़क को चौड़ा करने का खाका तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा ने जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण और लोनिवि के आला अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

तीन माह पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। प्रथम चरण में इंदिरा चौक से डीडी चौक तक का काम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम गौरव पांडेय और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने संयुक्त रूप से इस पूरे स्ट्रेच का स्थलीय सर्वे किया। टीम ने पैदल चलकर सड़क के दोनों ओर की स्थिति देखी और उन अवरोधों व अतिक्रमण को चिह्नित किया जिन्हें हटाया जाना अनिवार्य है। इस दौरान मेयर ने नवनिर्मित बस टर्मिनल के कार्यों का भी जायजा लिया। कहा कि फेज-2 का काम शुरू करने के लिए सभी संबंधित विभागों लोनिवि, विद्युत विभाग और विकास प्राधिकरण के साथ तालमेल कर लिया गया है। अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें