फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनर को मारा थप्पड़ तो एडीएम ने थामा डंडा

Sun, 20 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
एडीएम ने थामा डंडा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एडीएम दीप्ति वैश्य के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम में शामिल एडीएम के गनर को दुकान स्वामी ने पाना दे मारा। इसके बाद दुकानदार ने गनर को थप्पड़ भी जड़ दिए। बचाने पहुंचे कर्मचारियों को भी दुकान स्वामी ने नहीं बख्शा। उसने उनके साथ भी धक्कामुक्की की।
विज्ञापन

इस घटना से एक घंटा मार्केट में अफरातफरी रही। एडीएम दीप्ति वैश्य ने दुकान स्वामी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने दुकान स्वामी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। 
शनिवार को नगर निगम की टीम एडीएम दीप्ति वैश्य के नेतृत्व में जेसीबी के साथ गांधी पार्क से लगती हुई दुकानों के पास पहुंची।
जैसे ही निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। एडीएम के गनर विजय ने जल्होत्रा टायर मालिक से समान हटाने को कहा, इतने में बौखलाए दुकान स्वामी ने एडीएम दीप्ति वैश्य के सामने गनर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जैसे ही एडीएम और निगम कर्मचारी उसे बचाने लगे तब तक दुकान स्वामी ने एडीएम के गनर विजय सिंह के सिर पर पाना दे मारा। तभी उसने गनर विजय सिंह को दो थप्पड़ भी जड़ दिए। बीच बचाव करने पहुंचे निगम कर्मियों से भी धक्कामुक्की की।

एडीएम ने दुकान स्वामी को खींचते हुए अपनी गाड़ी में बैठाकर बाजार चौकी पहुंची। एडीएम ने पुलिस को दुकान स्वामी मोनी जल्होत्रा पुत्र करतार सिंह निवासी सिविल लाइन के खिलाफ तहरीर सौंपी, जिसमें मोनी जल्होत्रा के खिलाफ गनर पर जानलेवा हमला करने, जान से मारने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। 

हमलावर पर टूट पड़ी बहादुर दीप्ति
रुद्रपुर। अतिक्रमण हटाने के दौरान अपने गनर को पिटता देख एडीएम दीप्ति वैश्य का भी पारा चढ़ गया और वह भी हमलावर पर टूट पड़ी। एडीएम दीप्ति वैश्य आरोपी को पकड़कर 50 मीटर तक घसीटते ले गई और अपनी गाड़ी में डाल सीधे बाजार चौकी पहुंची। वहां उन्होंने अपने गनर का पूरा साथ देते हुए अपने नाम से तहरीर दी। महिला अधिकारी की अपने गनर के बचाव में दिखाई गई बहादुरी की मौके पर मौजूद कई लोगों ने तारीफ की। 

 गनर का पिटना रहा चर्चाओं में
रुद्रपुर। दुकान स्वामी की ओर से एडीएम के गनर को क्या पीटा गया। पूरे बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोगों का कहना था कि एडीएम दीप्ति वैश्य बिना फोर्स के अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। इससे दुकान स्वामी गनर को पीटने में कामयाब रहा। अगर पर्याप्त फोर्स होती तो दुकान स्वामी की हिम्मत गनर में हाथ लगाने की नहीं होती। 

डंडा लेकर खुद उतरी मोर्चे में 
रुद्रपुर। एडीएम दीप्ति वैश्य ने पुलिस फोर्स नहीं होने के चलते खुद डंडा लेकर अतिक्रमण हटाने मैदान में उतर पड़ी। इस दौरान उनकी विरोध कर रहे व्यापारियों से बहस भी हुई। व्यापारियों ने दबाव डालने का प्रयास भी किया,  लेकिन वह नहीं झुकीं। उनका कहना था कि मुख्य बाजार में अवैध रूप से जगह-जगह किया जा रहा अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

छोटे और कच्चे खोखे पर ही क्यों होती है कार्रवाई
रुद्रपुर। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिर्फ छोटे व्यापारियों और कच्ची दुकानों पर ही कार्रवाई की गई। एडीएम दीप्ति वैश्य के जाने के बाद एसडीएम अनिल शुक्ला ने अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान भारी अनियमितताएं दिखाई दीं। बड़ी दुकानों में अधिक कार्रवाई न करते हुए एसडीएम ने रोडवेज से लेकर नगर निगम तक सड़क के किनारे अतिक्रमण को तोड़ दिया। वहीं बीच में पड़ने वाली बड़ी दुकानों को छुआ तक नहीं। 

चौकी में पहुंचकर माफी मांगने लगा आरोपी
रुद्रपुर। अभियान के दौरान बौखलाए दुकान स्वामी ने उस समय तो गनर के पाना दे मारा। जैसे ही एडीएम उसे लेकर चौकी पहुंची तो वह एडीएम के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। यहां तक वह लिखित माफीनामा देने के लिए भी तैयार हो गया। लेकिन एडीएम नहीं मानी। 
विज्ञापन

-------
फोटो 19आरडीपी6पी से 13पी तक। और 19 से 21 तक। सभी फोटो के कैप्शन फोटो के साथ लिखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें