फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ श्रमिकों को कश्मीर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। चीनी मिल में काम के लिए लाये गए नौ श्रमिकों को एसडीएम ने उनके घर कश्मीर के लिए रवाना कर दिया है। बता दें कि चीनी पैराई सत्र के दौरान कश्मीर का एक ठेकेदार अपने साथ कश्मीर से नौ मजदूरों को मिल में काम कराने के लिए लाया था। पिछले महीने मिल पैराई को पूरा कर बंद हो गई। लॉकडाउन के चलते श्रमिक अपने घर नहीं जा सके। इसके चलते मजदूरों को दिक्कत आने लगी। एसडीएम सुंदर सिंह ने डीएम के आदेश पर एआरटीओ अनिता चंद के माध्यम से एक बस के द्वारा सभी नौ श्रमिकों को कश्मीर के लिए रवाना किया। एसडीएम ने बताया कि श्रमिकों को उनके घर बस से छुड़वाया जा रहा है। उधर एसडीएम कार्यालय में तैनात बाल विकास परियोजना के लिपिक मनीष चौहान ने बताया कि मानकों के आधार पर जरूरी आवश्यकता वाले व्यक्तियों के पास बनाए जा रहे हैं। राज्य से बाहर जाने वालों के पास जिला कंट्रोल रूम से संपर्क कर उनके दिशा निर्देश पर बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें