काशीपुर में घर जाने के लिए कोतवाली में बैठे माँ- बेटे।
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। यहां काशीपुर में अपने भतीजे के गृह प्रवेश में आई देहरादून निवासी महिला और उसका बेटा लॉकडाउन होने के चलते यहां फंस गए। 3 मई को पास के लिए अप्लाई करने के बाद अब दोनों को घर जाने की मंजूरी मिली है। दरअसल देहरादून निवासी संतोष अपने छोटे बेटे अनुज के साथ यहां काशीपुर आवास विकास निवासी अपने भतीजे के गृह प्रवेश में 20 मार्च को आई थीं। 22 मार्च को कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की घोषणा की थी जिसके चलते परिवहन पूरी तरीके से बंद हो चुका था। इससे संतोष अपने बेटे के साथ यही काशीपुर में फंस गई। लगातार पास के लिए अप्लाई करने के बाद भी संतोष को पास नहीं मिल सका। सरकार द्वारा अब फंसे लोगों को वापस भेजने के लिए बसें चलाने पर संतोष देवी ने 3 मई को पास के लिए अप्लाई किया। जिसके बाद उन्हें शनिवार को कोतवाली पुलिस ने देहरादून के लिए रवाना किया। संतोष ने बताया कि उनके पति देहरादून में टेलरिंग का काम करते हैं। बड़ा बेटा उन्हीं के साथ है। जब वह यहां आए थे तो गर्म कपड़े लेकर आए थे जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।