फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कंटेनमेंट जोन घोषित खालीमहुवट के 77 लोगों के सैम्पल आए निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देश के कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर हॉट स्पॉट शहरों से लोगों के आने का क्रम जारी है। सोमवार को 9 लोगों को होम क्वारन्टीन किया। इस बीच कुच राहत की सूचना भी कंटेनमेंट जोन घोषित खालीमहुवट के 77 सैम्पल जांच में निगेटिव आने के रूप में मिली।       नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को 50, 4 जुलाई को 41 सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। इनमें कंटेनमेंट जोन खालीमहुवट के 77 सैम्पल भी शामिल थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें अन्य आइसोलेट व नदन्ना क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती लोगों के शामिल हैं। इधर, नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने अन्य शहरों से आए 9 लोंगों की स्क्रीनिंग कर होम क्वारन्टीन किया। बताया गया कि हॉट स्पॉट शहरों से आने वालों की जांच को स्वास्थ्य टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें