फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतो देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी धरा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में संतो देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गूलरभोज। ग्राम चंदायन में पूर्व प्रधान संतो देवी हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी मदन सिंह को पुलिस में मुखबिर की सूचना पर सोमवार तड़के कस्बा सकैनिया से गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी जेसी तिवारी ने बताया कि आरोपी यूपी भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। यहा बता दे कि बुधवार को चंदायन निवासी भगत सिंह अपनी पत्नी संतो देवी और पुत्र के साथ अपने खेत में धान लगाने गया था। वही भगत सिंह का भाई भूरा सिंह जिससे इनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। उसका पुत्र मदन सिंह भी बराबर वाले खेत पर था। मेड को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई जो खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान मौका पाकर मदन सिंह ने फावड़े से एक हमला भगत सिंह पर वह फावड़े के दो वार संतो देवी की कमर व सिर पर किए जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी परिजन उसको लेकर अस्पताल गए वहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल रेफर किया। वहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी मौत के बाद भगत सिंह ने अपने भाई के परिवार के 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में भूरा सिंह राजू सिंह और त्रिलोक सिंह को ब्रहस्पति वार को ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया वही भूरा सिंह की पत्नी लीला देवी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें