काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को संवाद कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विकसित भारत एवं समृद्ध उत्तराखंड के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों एवं व्यक्तियों की भूमिका: उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पना विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने विकसित भारत 2047 और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अन्य वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एक नई रूपरेखा, उद्यमिता एवं रोजगार सृजन के लिए सेतु निर्माण, परीक्षा एवं मूल्यांकन सुधार: नई दृष्टि की आवश्यकता, डिजिटल परिवर्तन, भारतीय ज्ञान प्रणाली आदि विषयों पर विचार साझा किए। इस मौके पर डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, आकाश चंद्र मिश्रा, प्रो. एमके सिन्हा, प्रो. कल्पनाथ यादव, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. केके, प्रो. महीपाल सिंह, प्रो. आदित्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।