फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य योजना के बजट से बनी सड़क में भ्रष्टाचार की बू

Tue, 09 Dec 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर परिसर में राज्य योजना के बजट से लोनिवि की ओर से बनवाई गई सड़क में, बनते ही भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में कई बार मामला उठाने के बाद स्वीकृत हुई और तीन दिन पूर्व ही बनी सड़क अगले दिन से ही जगह-जगह उधड़नी शुरू हो गई है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


इस सड़क की आखिरी बार मरम्मत वर्ष 2001 में लोनिवि की ओर से कराई गई थी। इसके बाद पूरी तरह जर्जर हो चुकी इस सड़क से लोगों ने आवागमन ही बंद कर दिया और यह नशेड़ियों का अड्डा बन गई थी।
परिसरवासियों की मांग पर विधायक बेहड़ ने इस सड़क की मरम्मत का मुद्दा सदन में उठाने सहित सीएम धामी को दस प्रमुख कामों में इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग भी रखी थी। इसके बाद राज्य योजना के बजट से इस सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। 29.91 लाख रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) की लागत में इस सड़क को रुद्रपुर की कुमार इंफ्राटेक एजेंसी ने बनाया है।
विज्ञापन



पंतनगर में मुक्तिधाम सड़क के बनते ही उधड़ने की शिकायत मिली है। रात्रि में ठंड होने की वजह से ओबीसी हो गई होगी। संबंधित एजेंसी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। सड़क जल्द ही ठीक हो जाएगी।

गोविंद भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि रुद्रपुर।




राज्य योजना के बजट से नवनिर्मित मुक्तिधाम सड़क के बनते ही जगह-जगह से उधड़ने की शिकायत मिली हैं। जल्द मौके पर पहुंचकर देखूंगा। मांग है कि नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए ताकि भ्रष्टाचार उजागर हो और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


तिलकराज बेहड़, विधायक किच्छा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें