फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन के अभिलेख एकत्र कर जांच में जुटी राजस्व टीम

Mon, 15 Dec 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक व्यक्ति की ओर से नगर पालिका की भूमि को अपनी बताने के मामले की जांच शुरू हो गई है। राजस्व टीम ने जमीन से जुड़े कई अहम अभिलेख एकत्र किए। पैमाइश और जांच रिपोर्ट के बाद ही भूमि के स्वामित्व का पता चलेगा। निर्माण कार्य पर फिलहाल अभी भी रोक लगी है।
विज्ञापन


यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी राजकुमार बीते शनिवार को भूतपुरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास श्रमिकों से बुनियाद डलवा रहे थे। सूचना पर पहुंचे ईओ उदयवीर सिंह ने जमीन को नगर पालिका का बताया। इस पर उस व्यक्ति की ओर से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम दिखाने पर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई।
ईओ ने बताया कि 33 मिल 0.536 हेक्टेयर की यह भूमि नगर पालिका के नाम है। इस पर दोनों में हुई गहमागहमी के बाद बुनियाद का कार्य रुकवा कर जांच पर सहमति बनी। इसी जांच को लेकर राजस्व निरीक्षक कुलदीप गैरोला और उपनिरीक्षक नवल किशोर की टीम ने रविवार को भूमि का निरीक्षण किया। भूमि से संबंधित नक्शा एवं अन्य जरूरी अभिलेख एकत्र कर जांच में शामिल किए। ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को भूमि की वास्तविकता से अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में उन्हें कुछ जरूरी अभिलेख भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें