पूर्व विधायक ठुकराल को तलवार देते लोग।
रुद्रपुर। आदर्श काॅलोनी में बीते दिनों शराब की दुकान को बंद कराए जाने और घास मंडी का नया नाम गायत्री विहार रखे जाने पर वार्डवासियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का नागरिक अभिनंदन किया। पार्षद जितेश कुमार व गौरव खुराना के नेतृत्व में लोगों ने पूर्व विधायक ठुकराल को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई और फूल-मालाओं से स्वागत कर तलवार भेंट की। बृहस्पतिवार काे पूर्व विधायक ने कहा कि भले ही वह आज किसी पद पर नहीं हैं लेकिन क्षेत्र की जनता के लिए वह आधी रात को भी खड़े हैं। कहा जनता के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पर प्रकाश चंद्र शर्मा, मनोज आर्य, गौरव कुशवाहा, केहर सिंह, गीता, लक्ष्मी, कमला, तनुजा, चंद्र देवी आदि रहीं।