फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एनडीआरएफ जवानों के लिए आयोजित हुआ आध्यात्मिक शिविर

Fri, 06 Jun 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। चीनी मिल परिसर स्थित एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन में आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को परम प्राणयोग संस्था की ओर से आयोजित शिविर में आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य मुनेश सिन्हा ने अधिकारी और जवानों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने अधिकारी और जवानों को जीवन में आंतरिक शांति, मानसिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व को सांझा किया। शिविर के समापन पर बटालियन सेनानी सुदेश कुमार दराल ने मुनेश सिन्हा को प्रतीक चिह्न भेंट किया। वहां पर उप सेनानी रोहिताश मिश्रा, कर्मवीर सिंह भंडारी, शैलेश कुमार चौधरी, राजू एस धपोला, प्रकाश चंद पांडे, सुशील कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें