फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के रिपोर्ट लगाने पर नानकमत्ता पटवारी निलंबित

Wed, 14 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 डीएम ने कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया। सितारगंज विधायक प्रतिनिधि सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता विद्यायक डा. प्रेम सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख मंजूलता सिंह की उपस्थिति में डीएम ने वर्ग-4 की भूमि के नौ लोगों को भूमिधरी के पट्टे, 16 लोगों को आर्थिक सहायता के लिए चेक बांटे। नानकमत्ता के पटवारी हरीश कुमार को बिना जांच किए रिपोर्ट लगाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में धूमखेड़ा निवासी प्रकाश की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की जांच के आदेश दिए। भाजपा नेता अनिरुद्ध राय ने ट्यूबवेलके लिए विद्युत कनेक्शन की रसीद काटने के बाद भी अभी तक कनेक्शन न देने की शिकायत की। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता इम्तयाज अहमद को समस्या का तत्काल निराकरण करने को कहा। लखपती यादव द्वारा भी 14 खंबों की लाइन स्वीकृति के बाद अभी तक कार्य न होने की बात पर डीएम ने ईई को फटकार लगाई। नानकमत्ता के पटवारी हरीश कुमार द्वारा बिना जांच किये स्थाई प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने की शिकायत पर डीएम ने पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। शिविर में विद्युत पोल, सड़क, नाली बनवाने, धान खरीद में धांधली आदि की 120 शिकायतें दर्ज हुई। प्रांगण में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों पर स्थायी के 11, जाति प्रमाण पत्र के 12, वृद्धा पेंशन के 35, विधवा के 15, विकलांग के पांच, शादी अनुदान के दो आवेदन आए, जिसको डीएम ने तत्काल स्वीकृति के लिए समाज कल्याण अधिकारी को आदेशित किया। शिविर का संचालन सीडीओ आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सीएमओ एचसी जोशी, एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल, ईई सिंचाई संजय राज, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, डीईओ नीता तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, तहसीलदार आरसी गौतम, कोतवाल चन्द सिंह बिष्ट, पालिका अध्यक्ष कान्ता प्रसाद सागर, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, गुरजीत सिंह, लक्खा सिंह, खतीब अहमद, जया जोशी, सुमन राय, शिवकुमार मित्तल, आजम मलिक, तारक मण्डल, सुखदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें