फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कि मुश्किलों को हल करने वाला हो विधायक हमारा विधायक कैसा हो

Tue, 10 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में शहर के लोगों ने भी भविष्य के विधायक के बारे में भी अपनी राय देना शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि रुद्रपुर क्षेत्र के लोगों को ऐसा विधायक चाहिए जो जनता कि मुश्किलों को हल करने वाला हो और लोगों की समस्याएं सुनने वाला हो। शहर के लोगों ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि चुनाव जीतने के बाद अधिकांश नेता जनता से दूरियां बना लेते हैं और चुनाव से पहले किए गए वादों को भुला देते हैं।

शहर के रहने वाले देवीदयाल गुप्ता का कहना है कि विधायक निजी स्वार्थ से उठकर लोगों के हित के लिए काम करे और साथ ही आम जनता की जमीनी परेशानियों को दूर करने की सोच रखता हो। गुप्ता का मानना है कि शहर का विधायक लोगों की रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने वाला हो साथ ही आम जनता की मूलभूत सुविधाएं पूरी हों।
विज्ञापन

अशोका लीलैंड में जॉब करने वाले संजीव कालरा कहते हैं कि भविष्य में क्षेत्र के लोगों को ऐसा विधायक चाहिए जोकि आम जनता को नजूल की भूमि पर फ्री होल्ड दिला सके। कालरा कहते हैं कि विधायक कि पहली प्राथमिकता लोगों को उनके घर पर मालिकाना हक दिलाने की होनी चाहिए।

शहर निवासी बाबूराम कहते हैं कि विधायक को समाज के ही वर्ग को साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए। इससे अन्य लोगों के दिलों में अन्याय होने की बात नहीं आए। बाबूराम का मानना है कि शहर का विधायक अमीर और गरीब के बीच में फर्क नहीं करने वाला होना चाहिए बल्कि उनके बीच की दूरियों को अपने स्तर से मिटाने को लेकर प्रयासरत करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


श्याम सुंदर तिवारी कहते हैं कि शहर का विधायक शिक्षित तो होना चाहिए, साथ ही हर धर्म के लोगों का पक्ष सुनने वाला होना चाहिए। तिवारी कहते हैं कि भविष्य का विधायक शिक्षित होगा तभी शहर के युवाओं को भी मदद मिल सकती है। साथ ही कहते हैं कि एक शिक्षित विधायक ही शहर को विकास की पटरी पर ला सकता है।

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें