फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

Sat, 14 Nov 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। मानदेय नहीं बढ़ने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने दूसरे दिन भी तहसील कार्यालय परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले कार्यकर्ता और सहायिकाएं जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचीं थीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। वहां मंजू गोस्वामी, ललिता भट्ट, कमलेश, अनीता, मेघा आहूजा, ममता, नेहा, मोना, माधुरी, रेखा, सुनीता आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें