बाजपुर। भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता सूरज सागर ने कुमाऊं मंडल आयुक्त को पत्र भेजकर नगर में सार्वजनिक स्थान, मुख्य मार्ग और अन्य मोहल्लों में घूम रहे लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। सागर ने बताया कि इन लावारिस पशुओं से क्षेत्र के स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने 14 अक्तूबर को एसडीएम बाजपुर को पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। संवाद