फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में प्रस्तावित कुत्तों का आश्रय स्थल चार जिलों में होगा सबसे बड़ा

Tue, 10 Mar 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य के चार जिलों में पहले चरण में कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इसमें काशीपुर में प्रस्तावित आश्रय स्थल सबसे बड़ा होगा। यहां पर एक हजार कुत्तों को रखने व इलाज की सुविधा होगी।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर विकास निदेशालय चार जिलों में ऊधमसिंह नगर के काशीपुर के अलावा हल्द्वानी, देहरादून व हरिद्वार में शेल्टर हाउस बनाएगा। काशीपुर नगर निगम प्रशासन ने बाजपुर रोड स्थित कचनाल गुंसाई में आधुनिक डॉग शेल्टर हाउस बनाने की योजना बनाई है। डीपीआर शासन को भेज दिया गया है।



मेयर दीपक बाली ने बताया कि कचनाल गुंसाई में एक से डेढ़ एकड़ भूमि पर शेल्टर हाउस बनेगा। इसके लिए बहला नदी किनारे बंजर भूमि को चिह्नित किया गया है। जहां पर भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन








मेयर बाली ने बताया कि शासन ने सरकारी अस्पताल में एक-एक नोडल अधिकारी बनाए हैं जो निराश्रित कुत्तों की सूचना नगर निगम को देंगे। जिनको आश्रय स्थल में भेजा जाएगा। जो कुत्ते दुर्घटना या अन्य कारण से घायल होंगे उनको भी आश्रय स्थल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें