खटीमा। केंद्रीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने खटीमा के एसडीएम रहे रविंद्र सिंह बिष्ट को स्मृति चिह्न देकर उन्हें विदाई दी। संगोष्ठी में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेलकूद से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन नकुल चंद्र ने किया। वहां पर एसडीएम तुषार सैनी, एकलव्य स्कूल की प्रधानाचार्य भारती यादव, हरप्रीत कौर, शैलेंद्र कुमार शर्मा, अनिल बिष्ट, चंद्रप्रभा, मनीषा, शैलेंद्र कुमार शर्मा, गौरव तिवारी आदि थे। संवाद