फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 4076 विद्यार्थियों की दक्षता का होगा आंकलन

Mon, 05 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की दक्षता परखने के लिए सोमवार (आज) को परख परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। काशीपुर के 4076 विद्यार्थी परीक्षा में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा विद्यालयों में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा कक्षा दो, पांच और आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। कक्षा दो के विद्यार्थी हिंदी और गणित विषय की परीक्षा देंगे। कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं से हिंदी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के सवाल पूछे जाएंगे। कक्षा आठ के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर (लर्निंग गैप) की पहचान करना और उपचारात्मक शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाना है। परीक्षा के माध्यम से बच्चों की बुनियादी कमजोरियों का पता लगाया जाएगा। बाद में उस पर सुधार लाते हुए उनकी दक्षता को मजबूत किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा शासकीय विद्यालयों में होगी। परीक्षा को नियमानुसार संपन्न कराने के लिए सभी विद्यालयों के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें