काशीपुर। मोहर्रम के ताजियों का जुलूस छह जुलाई को निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए मोहर्रम कमेटी सीरते हुसैन की अल्ली खां स्थित इमामबाड़े में बैठक हुई। इसमें कमेटी के संरक्षक के पद पर कमर नईम सिद्दीकी को चुना गया। वहां कमेटी के अध्यक्ष इनआम हुसैन, कमर नईम, चौधरी रईस अहमद, शरीफ माहेगीर आदि थे।