फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संरक्षित प्रजाति के 34 कछुआ के साथ तस्कर पकड़ा, गदरपुर पुलिस को मिली दूसरी सफलता

Mon, 30 Jun 2025 05:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

महतोष पुलिस ने रविवार को संरक्षित प्रजाति के 34 कछुओं के साथ संजय नगर निवासी अश्वनी हलदार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दस दिनों में पुलिस की कछुआ तस्करों को पकड़ने की यह दूसरी बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
कछुओं के साथ तस्कर पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर में महतोष पुलिस ने रविवार को संरक्षित प्रजाति के 34 कछुओं के साथ संजय नगर निवासी अश्वनी हलदार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दस दिनों में पुलिस की कछुआ तस्करों को पकड़ने की यह दूसरी बड़ी सफलता है।

पुलिस को रविवार को यूपी से कछुए तस्करी कर लाने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान ने महतोष चौकी पुलिस के साथ रतनपुरा बार्डर के पास आने जाने वालों की चेकिंग शुरू की। टीम ने सिर पर जूट के बोरा लेकर आ रहे संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर बोरे से संरक्षित प्रजाति के 34 कछुए मिले। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अश्वनी हलदार निवासी संजय नगर महतोष बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ वन्य जीव जंतु अधिनियम की धारा 9/51/48 ए के तहत केस दर्ज किया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

बिलासपुर से लाया था कछुए

विज्ञापन

अश्वनी ने बताया कि वह कछुओं को बिलासपुर से लेकर आ रहा था। पुलिस ने बरामद किए गए कछुआ के संबंध में वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए कछुओं को भारतीय मृतु शल्क प्रजाति का बताया। इससे पहले 21 जून को पुलिस ने संरक्षित प्रजाति के 82 कछुओं के साथ सुल्तानपुर पट्टी निवासी शिवा कुमार को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें