फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परेशानी होगी दूर... दो नए आधार कार्ड केंद्र बनाए जाएंगे

Mon, 15 Dec 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से दो नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों का काम जल्दी और आसानी से हो जाएगा। पिछले तीन सप्ताह से आधार कार्ड केंद्रों पर भीड़ लग रही है और लोगों को दिनभर लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

राशन कार्ड की केवाईसी होने की खबर के बाद से लोग आधार कार्ड केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोगों की बढ़ती भीड़ से व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लोगों में लाइन में खड़े होने को लेकर झड़प तक हो रही है।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए ब्लॉक परिसर में दो आधार कार्ड केंद्र बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। अभी ब्लॉक परिसर में चार आधार कार्ड केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें