फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नवपल्लव में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Fri, 16 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। वेटरनरी कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए नवपल्लव का आयोजन डॉ. रतन सिंह सभागार में किया गया। समारोह में नए विद्यार्थियों ने अपनी रुचियों और प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दुर्गा वंदना, पहाड़ी एवं हिमाचली नृत्य, गरबा, कव्वाली, बॉलीवुड डांस, बैंड शो, हरियाणवी नृत्य और भांगड़ा प्रमुख आकर्षण रहे। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारने व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह का संचालन वेटरनरी सोसायटी की परामर्शदाता डॉ. मानसी और डॉ. अमन कांबोज ने किया। वहां कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी, एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर मेजर सागर लोचन बी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें