फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: एआई के सहारे नेताओं की तस्वीरों में हेरफेर, विधायक अरोरा व ठुकराल के समर्थकों में टोपी की सियासत तेज

Wed, 01 Apr 2026 12:45 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में एआई तकनीक के जरिए नेताओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर ‘टोपी की राजनीति’ ने सियासी माहौल गरमा दिया है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक ठुकराल के समर्थकों के बीच एक अनोखी टोपी की राजनीति शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से समर्थक एक-दूसरे को मुस्लिम समुदाय की टोपी पहनाकर तस्वीरें वायरल कर रहे हैं।

दोनों गुटों के समर्थकों ने एक-दूसरे के नेताओं की तस्वीरों में हेरफेर करने के लिए एआई तकनीक का सहारा लिया है। टोपी की राजनीति मुख्य रूप से फेसबुक पर देखी जा रही है जहां दोनों पक्षों के समर्थक अपनी-अपनी दलीलें पेश करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या इस तरह तकनीक का उपयोग राजनीतिक विरोधियों पर वार करने के लिए किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें