फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अपराधियों को लंगड़ा करने वाली पुलिस असलहा खोलने में ही फेल

Thu, 30 Apr 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दंभ भरने वाली पुलिस की कार्यक्षमता पर बुधवार को बड़ा सवालिया निशान लग गया। ट्रांजिट कैंप कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली हकीकत सामने आई जहां सीओ के सामने कई पुलिसकर्मी अपने सर्विस हथियार (असलहा) तक नहीं खोल पाए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार बुधवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने जब पुलिसकर्मियों की दक्षता परखने के लिए उनसे हथियार खुलवाए और जोड़ने (असेंबलिंग) के लिए कहा तो कई सिपाही पसीना-पसीना हो गए। मानकों पर खरा उतरना तो दूर कुछ पुलिसकर्मी असलहा का लॉक तक नहीं खोल सके। इस पर नाराजगी जताते हुए सीओ ने इसे गंभीर लापरवाही माना और संबंधित कर्मियों को दोबारा शस्त्र प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
कोतवाली की टपकती छत के नीचे इंसाफ की आस
निरीक्षण के दौरान थाने की बदहाल व्यवस्थाएं भी उजागर हुईं। पुलिसकर्मियों ने सीओ को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कोतवाली की छत (टिन शेड) जर्जर हो चुकी है। बारिश के दौरान पानी सीधे दफ्तर के अंदर टपकता है जिससे दस्तावेज सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है और फरियादियों की सुनवाई में भी बाधा आती है। सीओ ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सीओ ने दी हिदायत, जनता से व्यवहार सुधारें
सीओ प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्हाेंने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और मामलों को थाने स्तर पर ही पारदर्शिता से निपटाएं। इसके अलावा रात में सुरक्षा बढ़ाई जाए और संदिग्धों से पूछताछ कर उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाए।


अपराधियों को लंगड़ा करने वाले जिले के पुलिस कर्मी असलहा नहीं खोल सके सीओ के निरीक्षण के दौरान ट्रांजिट कैंप कोतवाली में सामने आई हकीकत







रुद्रपुर। अपराधियों को लंगड़ा करने वाले जिले के पुलिस कर्मी असलहा नहीं खोल पा रहे हैं। पुलिस कर्मियों के असलहा नहीं खोल पाने की बानगी बुधवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में दिखी। जब सीओ ने निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से असलहा खुलवाने शुरू किए तो कई सिपाही फेल हो गए।







सीओ प्रशांत कुमार ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, पुलिस कर्मियों की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने पहले पुलिस कर्मियों की असलहा संचालन क्षमता को परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हथियार खुलवाए और दोबारा बंद करवाए। जिसमें कुछ कर्मी मानकों पर खरे नहीं उतर सके और असलहा तक नहीं खोल पाए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अपराधियों को लंगड़ा करने का दंभ भरने वाली पुलिस कैसे लंगड़ा करती होगी। खैर असलहा नहीं खुलने पर सीओ ने नाराजगी जताते हुए ऐसे कर्मियों को दोबारा प्रशिक्षण की बात कही। थाने की भौतिक व्यवस्थाओं को लेकर भी कई समस्याएं सामने आईं। पुलिस कर्मियों ने बताया कि टिन शेड से बारिश के दौरान पानी टपकता है। जिससे कामकाज और फरियादियों की सुनवाई प्रभावित होती है। सीओ ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सीओ ने व्यावहारिक सुधार पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि थाने आने वाले हर व्यक्ति के साथ शालीनता से पेश आया जाए। किसी भी फरियादी को धमकाने या अनावश्यक दबाव बनाने से बचने और मामलों को थाने स्तर पर ही निपटाने की कोशिश की जाए।



संदिग्धों से पूछताछ कर तैयार करें रिकॉर्ड सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। कहा कि देर रात अनावश्यक रूप से खुली दुकानों की निगरानी करें। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें