फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते चार आरोपी दबोचे

Thu, 12 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से तमंचे और चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रामनगर मार्ग में ग्राम धनौरी के पास सुनसान जगह पर लूट के इरादे से बदमाश बैठे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम प्रशांत यादव निवाली मोहल्ला रहमखानी, राजा, विशाल निवासी जीत कालोनी काशीपुर, शादाब निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर बताया। पुलिस ने विशाल और राजा के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। शादाब और प्रशांत के कब्जे से चाकू बरामद हुए।

लिस को बदमाशों के पास एक बाइक भी मिली है, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। बुधवार को आरोपियों को छुड़ाने के लिए परिजन पुलिस से सिफारिश लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं। वो सुनसान जगह में राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे। टीम में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें