फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटॉल हैंडवॉश के डिब्बे पर छपेगी रुद्रपुर के बलजीत की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक महीने पहले कोविड-19 की घातक लहर में बाजारों से ऑक्सीजन सिलिंडर में लगने वाले फ्लो मीटर गायब होने पर परेशान मरीजों के लिए वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले बलजीत मसीहा बनकर उभरे थे। रोजाना 18 घंटे तक फ्लो मीटर बनाकर उन्होंने जरूरतमंदों को दिए। अब बलजीत को डेटॉल हैंडवॉश बनाने वाली कंपनी रैकिट बेंकाइजर ने अपने उत्पाद पर उनकी फोटो छापकर उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन

दरअसल अप्रैल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बाजार में ऑक्सीजन सिलिंडर, फ्लो मीटर और हाई फ्लो मास्क की भारी किल्लत शुरू हो गई थी। संकट की घड़ी में गोल मार्केट गुरुद्वारा में ‘बलबीर वेल्डिंग’ नाम से दुकान चलाने वाले ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी बलजीत ने फ्लो मीटर बनाने शुरू किए थे।
अमर उजाला ने तीन मई के अंक में ‘बलजीत सिंह का फ्लो मीटर कोरोना मरीजों की सांसों में भर रहा दम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो ऊधमसिंह नगर ही नहीं बल्कि प्रदेश के साथ ही यूपी और दिल्ली के कई लोग अपने मरीज के लिए उनके पास फ्लो मीटर लेने पहुंचे थे। बलजीत ने बताया कि उन्होंने अब तक 1300 फ्लोमीटर बनाए हैं। इनमें से 120 फ्लो मीटर निशुल्क गरीबों को दिए हैं, जबकि 40 फ्लो मीटर मामूली दाम में जरूरतमंदों को दिए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने भाई रणजीत सिंह और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचे बलजीत ने बताया कि एक हफ्ते पहले रैकिट बेंकाइजर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव जैन ने ‘डेटॉल सेल्यूट’ का प्रमाण पत्र, उत्पाद भरा बॉक्स और फोटो छपा हैंडवॉश का सैंपल भेजा।
कंपनी ने कोरोना काल में उनकी ओर से किए गए कार्य की तारीफ की और फोटो का प्रयोग डेटॉल ब्रांड के हैंडवॉश में करने की इजाजत मांगी थी। उनके हामी भरने पर अनुबंध भी किया गया। हालांकि इसके लिए कंपनी उन्हें किसी तरह का भुगतान बलजीत को भुगतान नहीं करेगी। दो साल तक कंपनी के उत्पाद (हैंडवॉश) पर उनकी फोटो छपेगी। बलजीत ने तीन मई के अंक में खबर प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला का भी आभार जताया है।
अब पहाड़ों को भेज रहे हैं फ्लो मीटर
रुद्रपुर। बलजीत का कहना है कि डेढ़ हफ्ते से पर्वतीय क्षेत्रों में फ्लो मीटर की मांग बढ़ गई है। वह बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत को फ्लो मीटर भेज रहे हैं और डेढ़ हफ्ते में 80 फ्लो मीटर भेज चुके हैं। फ्लो मीटर बनाने का सामान महंगा होने की वजह से अब वह 1400 रुपये में फ्लो मीटर दे रहे हैं। हालांकि बेहद गरीब जरूरतमंद को निशुल्क सेवा भी दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें