यूपी सीमा से लगे बनगवां गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने गोली मारकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और बाद में हल्द्वानी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में हुई एक हत्या के मामले में होने वाली गवाही से रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
बनगवां निवासी हरबंश सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में गांव के ही मलकीत सिंह पर 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर उसके पिता अंगद सिंह को घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हरबंश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यूं तो बच्चों के बीच के विवाद का कारण बताया जा रहा है लेकिन यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है।
बताया जाता है कि 12 अगस्त 2015 को गांव के ही कुुछ लोगों द्वारा करनैल सिंह को कच्ची शराब बनाने के लाहन में जला दिया था जिसकी 25 अगस्त 2015 को मौत को गई थी। इस मामले में महेंद्र सिंह , काला सिंह और मलकीत सिंह आज भी जेल में हैं। पीड़ित ने बताया कि इन्हीं तीनों का ही साथी दूसरा मलकीत सिंह है जिसने उस पर गोली चलायी है। यह भी बताया कि पिछले साल हुए उक्त हत्याकांड के मामले में 13 सितंबर को गवाही है जिसको रोकने का प्रयास किया जा रहा है और इसी कारण गोली मारी गई है। इधर घायल का एक्स-रे नहीं हो सका है ताकि पता चल सके कि जांघ में गोली है अथवा नहीं।