फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक को विदेश भेजने वाला पुलिस की रडार पर

Sat, 11 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के बाद इथोपिया में फंसे युवक के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही युवक की सकुशल घर वापसी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले से जुड़े अभियुक्तों को हिरासत में लेगी।
विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गदरपुर के रोहित को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में प्रारंभिक जांच में एक सुनियोजित गिरोह की आशंका सामने आ रही है। इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर अभियुक्तों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने युवक को विदेश भेजा, वह पुलिस की रडार पर है और उसकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें