फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरटेक के विवाद में कार चालक पर पिस्टल तानने वाला दबोचा

Thu, 03 Jul 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने ओवरटेक के विवाद में कार चालक पर पिस्टल तानने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रंपुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने मंगलवार रात को मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड स्थित राज्य कर विभाग की चौकी के पास खड़े एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम अमृतपाल सिंह निवासी लोक विहार काॅलोनी रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ।
उसने बताया कि 28 जून को वह अपनी कार में साथी आकाश व गगनदीप के साथ रुद्रपुर से रामपुर जा रहा था। यूपी सीमा पर ओवरटेक को लेकर एक कार चालक से विवाद हो गया था। इस पर उसने पिस्टल दिखाकर चालक को डराया व धमकाया था। चालक उनकी कार का नंबर न नोट कर ले, इसलिए वे भाग गए थे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें