रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते सीएम धामी। सू.वि.
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंच से कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। उन्हें हमारे एक काम में अच्छाई नजर नहीं आती है। सरकार साफ नियत से काम कर रही है। जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहा। उसे छोड़ा नहीं गया। ब्यूरो
कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम
पहली बार सीएम धामी विपक्ष पर खुलकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्य में उन जगहों पर डेमोग्राफी चेंज कराया जहां कोई सोच नहीं सकता था। वोट बैंक के लिए बाहर से एक समुदाय के लोगों को लाकर बसाया गया। जब उनका बुलडोजर चलता है तो कांग्रेसियों को बेचैनी होनी लगती है।
नड्डा काे एम्स सेटेलाइट का निरीक्षण का दिया न्यौता
मंच से बोल रहे सीएम ने कहा कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने नड्डा को किच्छा में बन रहे एम्स सेटेलाइट सेंटर के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया। ताकि एम्स को अपग्रेटेशन किया जा सके। उन्होंने कहा कि एम्स का नाम लेने पर लगता है कि वह आसानी से बन गया। इसके लिए कई प्रयास हुए। एम्स बनते ही लोगों को दिल्ली व अन्य जगह नहीं जाएंगे। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को बनाने के लिए पहली किस्त जारी कर दूसरी किस्त देने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज भी इसी साल संचालित हो जाएगा।
तो रुद्रपुर में सियासी जमीन तैयार कर रहे सीएम
शनिवार को अपने संबोधन के दौरान सीएम ने सबसे पहले कहा कि उन्हें रुद्रपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा है। सीएम ने कई यादें समेटते हुए पुराने दिनों को याद किया। हालांकि बाद में पूरे प्रदेश में अपने चेहरे पर चुनाव लड़ने को कहा। सीएम ने कार्यक्रम के बहाने रोड शो किया। रुद्रपुर से चुनाव की बात शुरू करने के कई राजनीति मायने निकाले जाने लगे है।