फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति को लेकर डेलीगेट की चुनाव अधिकारी से नोकझोंक

Wed, 07 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रबंधन को लेकर चुनावी माहौल गर्मा गया है। डेलीगेटों की सूची चस्पा होते ही नाम कटने और आपत्तियों को लेकर डेलीगेटों में रोष फैल गया। आपत्ति की जानकारी मांगने पर चुनाव अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने से डेलीगेट की चुनावी अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए डेलीगेटों को चुनाव कार्यालय से बाहर खदेड़ दिया और सभी को कार्यालय से दूर हटा दिया। 


  गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर मंगलवार को डेलीगेटों की सूची जारी करने और डायरेक्टरों द्वारा पर्चा भरने के चलते गुरुद्वारा परिसर में संगत का हुजूम उमड़ पड़ा। देर शाम तक 27 में से सिर्फ 17 हलकों की सूची प्रकाशित हो पाई। आपत्तियों का निस्तारण नहीं होने एवं आपत्तिकर्ता व निरस्त हुए डेलोगेटों को संतोषजनक जवाब न देने पर चुनाव कार्यप्रणाली को लेकर डेलीगेटों में रोष फैल गया। बिना पूरी सूची चस्पा किए ही डायरेक्टरों के नामांकन को लेकर भी संगत ने रोष जताया। हलका नंबर आठ सितारगंज के डेलीगेट मलकीत सिंह हुंदल द्वारा चुनाव अधिकारी से आपत्ति की जानकारी मांगने पर अधिकारी ने जानकारी देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



  इस पर हुंदल की चुनाव अधिकारी से गर्मा गर्मी हो गई। सीओ राजेश भट्ट व पुलिस कर्मियों ने हुंदल को खींचकर बाहर निकाला। अधिकारी व पुलिस के व्यवहार को लेकर संगत में रोष फैल गया। बिथा निवासी लक्खा सिंह ने चुनाव अधिकारी पर भेदभावपूर्ण व पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। हलका नंबर 18 थाना न्यूरिया एवं हलका नंबर सात रुद्रपुर के डेलीगेटों ने भी आपत्तियों का सही निस्तारण न होने की बात कही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें