फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों को कोश्यारी ने दिलाई शपथ

Sat, 10 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के रामलीला मैदान में व्यापारियों को शपथ ग्रहण कराते कोश्यारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने नगर के तमाम व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। शुक्रवार को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, केजीसीसीआई के अध्यक्ष विकास जिंदल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक वर्मा, विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक पुष्कर सिंह धामी, अनूप अग्रवाल ने कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया। कोश्यारी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष जतिन नरुला और श्वेता गुप्ता, महामंत्री अंशु रस्तोगी व गीता चौहान, कोषाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, संगठन मंत्री विनित अरोरा, प्रचार मंत्री अंकुर अग्रवाल को शपथ दिलाई। कोश्यारी ने कहा कि आज उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में से एक है जिसका कारण पूर्व की वाजपेयी सरकार है।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है। जीएसटी बिल से छोटे व्यापारियों का हित होगा। कार्यक्रम में रुद्रपुर, गदरपुर, जसपुर, बाजपुर, रामनगर के व्यापारी नेता मौजूद थे। इस मौके पर मनोज जोशी, राजीव सेतिया, सीमा चौहान, संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करने वालों के परिजन भी मौजूद थे। लोगों में भगत सिंह कोश्यारी के साथ फोटो खिंचाने की होड़ लगी थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें