फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड और सीवर लाइन शहर की जरूरत

Tue, 18 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुद्रपुर शहर के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार सुबह डीएम आवास पर विधायक राजकुमार ठुकराल और डीएम के बीच चर्चा हुई। इस बीच ट्रंचिंग ग्राउंड, शहर में सीवर लाइन, नगर निगम सीमा विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर, मेडिकल कालेज, वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेे सभी प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देश दिये हैं। हर साल बरसात के दिनों में पूरा शहर जलभराव की स्थिति से जूझता है, जिससे निपटने के लिए सीवर लाइन होना जरूरी है।

रुद्रपुर क्षेत्र में अव्यवस्थित खड़े वाहनों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड, ठेला-फड़ व्यवसाइयों के लिए वेंडिंग जोन और शहर की कालोनियों, शहरी बस्तियों एवं क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने के लिए नगर निगम का सीमा विस्तार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


डीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि शहर के विकास कार्यो को लेकर जो भी काम तुरंत होने हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन के सहयोग से हल कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें