फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रामपुर निवासी राजू प्रजापति (37) बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना खजूरिया के ग्राम भमोरा निवासी राजू प्रजापति (37) अपनी पत्नी खुशबू और तीन बेटियों के साथ मुखर्जीनगर जगतपुरा में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता था, जबकि पत्नी घरों में काम करती है। राजू शराब पीता था, जिस कारण घर में अक्सर झगड़ा होता था।
बुधवार सुबह राजू मजदूरी पर नहीं गया। खुशबू ने बताया कि किसी बात को लेकर उसका पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद राजू कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने पति को आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उसने पड़ोसियों की मदद से धक्का देकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर राजू दुपट्टे से पंखे पर लटका था। उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मूल रूप से झारखंड की रहने वाली खुशबू से राजू की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों की तीन बेटियां है। मृतक के पिता और ससुरालियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें