बाजपुर में चिंघाड़ नदी की सफाई कार्य कराते चेयरमैन गित्ते। संवाद
बाजपुर। नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को हाथी चिंघाड़ नदी का सफाई कार्य शुरू किया। चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने जेसीबी मशीन से सफाई कार्य शुरू कराया। चेयरमैन ने कहा कि शहरी क्षेत्र को जलभराव से बचाव के लिए पालिका की तरफ से कार्य कराए जा रहे हैं। नगर के नालों और नालियों की तली झाड़ सफाई कराई जा रही है। बताया कि नदी की सफाई के लिए शासन-प्रशासन को पत्राचार किया गया था लेकिन संबंधित विभाग की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पालिका प्रशासन ने नदी की सफाई कराने का निर्णय लिया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्य में नागरिकों से सहयोग की अपील की है। वहां अधिशासी अधिकारी मनोज दास, राजू पांडेय, कैलाश चंद्र जोशी, मनोज शर्मा आदि रहे। संवाद