काशीपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के अंतर्गत नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स/ फ्लैक्स/बैनर/पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया गया। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने अभियान चालाया। इस दौरान एसएनए विनोद लाल साह, राजेश, अरविंद कुमार, विवेक चौधरी, परवेश कुमार तथा विद्युत अनुभाग टीम के कपिल,जुबेर और अन्य लाइनमैन मौजूद रहे।