रुद्रपुर में एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे गए बटर चिकन में कीड़े रेंगते हुए मिले। इस पर ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रुद्रपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे गए बटर चिकन में कीड़े रेंगते हुए मिले। इस पर ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने रेस्टाेरेंट का निरीक्षण किया और खामियों पर संचालक को नोटिस दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के भूरारानी रोड पर रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा एक व्यक्ति बटर चिकन की प्लेट लेकर काउंटर पर पहुंचता है।
वह काउंटर पर मौजूद रेस्टोरेंट संचालक को प्लेट पर चिकन के साथ रेंग रहे कीड़े दिखाता है और साथ के लोगों से वीडियो बनाने की बात कह रहा है। वीडियो में प्लेट पर सफेद रंग के कीड़े रेंगते दिख रहे हैं। वीडियो में रेस्टोरेंट भी दिख रहा है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।