फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विधायक ने 30 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड 12 दूधिया नगर रेशम बाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 30 लाख से अधिक की लागत से निर्मित सीसी सड़क और सौंदर्यीकरण कार्यों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में रोशन लाल के घर से जरनैल सिंह के घर तक 7.41 लाख की लागत से सीसी सड़क बनी है। गंगापुर सड़क स्थित शैली भवन में 10 लाख से सौंदर्यीकरण हुआ। रेशमबाड़ी में सार्वजनिक स्थल पर 5 लाख से मिट्टी भराव कराया गया।
पप्पू के घर से डॉक्टर राणा के घर तक सात लाख की लागत से सड़क बनी। रामावतार से वेद प्रकाश के घर तक दो लाख से सीसी निर्माण कार्य हुआ। इन कार्यों में विधायक निधि से 30 लाख से अधिक खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, राज्य योजना से हुंडई एजेंसी के पीछे ऑक्सफोर्ड अकादमी से गुरुद्वारा भजनगढ़ तक 1.3 किलोमीटर का इंटरलॉकिंग मार्ग 95 लाख रुपये से बना। यहां कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें